Movie prime

राजस्थान हाईकोर्ट की हरित पहल: 22, 26 व 27 मई को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई

 

RNE Network.

राजस्थान हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जोधपुर और जयपुर में अब 22, 26 और 27 मई को न्यायिक कार्य विडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम सेऑनलाइन संचालित किए जाएंगे। 
 

हाईकोर्ट प्रशासन ने सभी अधिवक्ताओं और आम लोगों से इस पर्यावरण और ऊर्जा हितैषी पहल में अपना सहयोग देने का आग्रह किया है। यह कदम देश मे ऊर्जा संरक्षण और ईंधन की बढ़ती खपत को नियंत्रित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई अपील के बाद उठाया गया है। 
 

इसमें आम जनता के साथ संवैधानिक संस्थाएं भी इस मुहिम का हिस्सा बन रही है। इसी के तहत राजस्थान हाईकोर्ट ने एक सराहनीय कदम उठाया है। 
 

इस मुहिम से प्रेरणा लेकर हाल ही में हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन ने एक शानदार उदाहरण पेश किया था। वे अपनी लग्जरी सरकारी गाड़ी को छोड़कर साइकिल से अदालत पहुंचे। गांधीनगर स्थित अपने आवास से लगभग 5 किमी की दूरी उन्होंने साइकिल से तय की। इस दौरान उन्होंने सादगी दिखाते हुए सुरक्षाकर्मियों को भी साथ नहीं रखा था।

FROM AROUND THE WEB