Rajasthan IAS Transfer; 26 आईएएस का तबादला, 14 प्रशिक्षुओं की जिलों में विशेष अधिकारी बनाया
Rudra News Express Jaipur.
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही 14 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को जिलों में विशेष अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल में विभिन्न विभागों और जिलों में अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। वहीं, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे IAS अधिकारियों को भी फील्ड प्रशासन का अनुभव देने के उद्देश्य से जिलों में विशेष अधिकारी निर्वाचन सहायक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ल राजस्थान में होने जा रहे निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिहाज से यह बड़ा बदलाव और पदस्थापन है।
26 IAS अधिकारियों के तबादले
सरकार के आदेश में 26 IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग की गई है। अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के साथ तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
(देखें लिस्ट)



14 प्रशिक्षु IAS को जिलों में जिम्मेदारी
इसके अलावा 14 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को जिलों में विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों में वर्ष 2023 और 2024 बैच के प्रशिक्षु IAS शामिल हैं। आदेश में इनके प्रशिक्षण और फील्ड पोस्टिंग से संबंधित जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।
(देखें लिस्ट)


प्रशासनिक स्तर पर बदलाव अहम:
राज्य सरकार का यह फेरबदल आगामी प्रशासनिक कार्यों और जिलों में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को जिलों में विशेष अधिकारी के रूप में भेजे जाने से उन्हें जमीनी स्तर पर प्रशासनिक कामकाज का प्रत्यक्ष अनुभव भी मिलेगा।

