RudraNewsExpress_Logo

Rajasthan : नौकरी का झांसा देकर बेचते थे मासूम बेटियां, झालावाड़ पुलिस ने 7 नाबालिग समेत 10 को छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

Inter-state human trafficking racket busted, 10 victims, including 7 minors, rescued; 5 accused arrested

 

RNE Jhalawar-Rajasthan. 

राजस्थान पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। झालावाड़ पुलिस ने मुंबई, बूंदी और टोंक पुलिस के सहयोग से चलाए गए विशेष अभियान में 7 नाबालिग सहित 10 लड़कियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य संदिग्ध को पूछताछ के लिए डिटेन किया गया है।

f

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह गरीब और मासूम बच्चियों को नौकरी और बेहतर भविष्य का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद उन्हें मुंबई ले जाकर देह व्यापार में धकेला जाता था। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि नाबालिग लड़कियों की उम्र अधिक दिखाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते थे, ताकि तस्करी और शोषण के इस नेटवर्क को छिपाया जा सके।

add

पुलिस को आरोपियों के कब्जे से डिजिटल डिवाइस और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर गिरोह के व्यापक नेटवर्क की जांच की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि दलाल लड़कियों की खरीद-फरोख्त से मिलने वाली रकम का बड़ा हिस्सा खुद हड़प लेते थे। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर पीड़िताओं को दोबारा तस्करी के जाल में धकेले जाने की साजिश को भी विफल कर दिया।

r

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क की तलाश में जुटी है।

add33

जानिए क्या, कहां : 

* 7 नाबालिग सहित 10 लड़कियों का रेस्क्यू
* अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
* 5 आरोपी गिरफ्तार, 1 डिटेन
* नौकरी का झांसा देकर मुंबई में देह व्यापार में धकेलने का आरोप
* फर्जी दस्तावेजों से नाबालिगों की उम्र बढ़ाने का खुलासा
* डिजिटल साक्ष्य बरामद, नेटवर्क की जांच जारी

FROM AROUND THE WEB