Movie prime

Rajasthan Loan : राजस्थान में किसानों को ब्याज रहित लोन का भुगतान करने का दिया मौका, इस तिथि तक ले सकते हैं योजना का लाभ 

राजस्थान में जिला सहकारी भूमि विकास से लोन लेने वाले किसानों को सरकार द्वारा राहत दी है।
 

राजस्थान में जिला सहकारी भूमि विकास से लोन लेने वाले किसानों को सरकार द्वारा राहत दी है। सरकार की तरफ से लोन लेने वाले किसानों को ब्याज रहित होकर लोन का भुगतान करने का मौका दिया है। हालांकि पहले से यह योजना चल रही है, लेकिन सरकार ने अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ देने के लिए योजना को 31 मार्च तक तक बढ़ा दिया है।

जिला सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड जयपुर के अवधिपार ऋणियों के लिए लागू मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना 2025-26 की अवधि को बढ़ाकर अब दिनांक 31 मार्च 2026 तक कर दिया गया है। बैंक की सचिव श्रीमती रजनी गुप्ता ने बताया कि जिले के कुल 881 पात्र ऋणियों में से अब तक 268 ऋणियों द्वारा अपनी देय राशि 641.27 लाख रुपये बैंक में जमा करवाई जा चुकी है, जिसके एवज में उन्हें 719.09 लाख रुपये की अवधिपार ब्याज की छूट प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ अब तक जिन पात्र ऋणी किसानों को नहीं मिल पाया है, वे 31 मार्च 2026 तक बैंक में अपनी निर्धारित देय राशि जमा करवाकर राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त ब्याज राहत का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने एवं ऋण भार कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
 

FROM AROUND THE WEB