Movie prime

Rajasthan : मंत्री खर्रा ने कहा, राज्य सरकार अब ई-वाहन ही खरीदेगी, पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटाएंगे

 

RNE Jaipur. 

राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के सरकारी विभागों में नए वाहन खरीदने पर इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को प्राथमिकता दी जाएगी।

स्वायत्त शासन मंत्री एवं पाली जिला प्रभारी झाबर सिंह खर्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार ने तय किया है कि सरकारी विभागों में भविष्य में वाहन खरीदी के दौरान ई-वाहनों को ही शामिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करना और संभावित ईंधन संकट से निपटना है।

add

मंत्री खर्रा ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए ईंधन बचत की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि पेट्रोल-डीजल की किल्लत को न्यूनतम स्तर पर रखा जाए और वैकल्पिक ऊर्जा आधारित परिवहन को बढ़ावा मिले।

उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले सप्ताह तक पश्चिम एशिया संकट की स्थिति में सुधार हो सकता है, लेकिन यदि हालात नहीं सुधरे तो सरकार को कुछ और कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं।

add33

FROM AROUND THE WEB