RudraNewsExpress_Logo

राजस्थान से सांसद नीरज डांगी राज्यसभा में सचेतक बने, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष ने यह नियुक्ति की

 

RNE Network.

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी का सचेतक ( व्हिप ) नियुक्त किया है। डांगी राजस्थान के है और यहीं से राज्यसभा के लिए हाल ही में दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं।

राज्यसभा की पूर्व सचेतक रजनी पाटिल के सेवानिवृत्त होने से रिक्त हुए पद पर यह नियुक्ति की गई है। व्हिप के जिम्मे सदन में पार्टी के फ्लोर मैनेजमेंट करने, सदन में सांसदों के बीच समन्वय करने, उपस्थिति और पार्टी की रणनीति के अनुसार चीफ व्हिप के निर्देशन में सदन में पार्टी का पक्ष रखवाने की जिम्मेदारी रहती है।

FROM AROUND THE WEB