RudraNewsExpress_Logo

Rajasthan Municipal Election : धोरीमन्ना में सबसे ज्यादा 85.53%, अजमेर में सबसे कम 48.48% मतदान, बीकानेर में देशनोक आगे

 

Rudra News Express Jaipur-Rajasthan. 

राजस्थान नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार मतदान प्रतिशत के लिहाज से सबसे आगे बालोतरा जिले की धोरीमन्ना नगर पालिका रही, जहां 3 बजे तक 85.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।  अलवर जिले की बारोड़ामेव नगर पालिका में 84.90 प्रतिशत मतदान के साथ दूसरे और फलोदी जिले की बाप नगर पालिका में 83.37 प्रतिशत मतदान के साथ तीसरे स्थान पर रही। झालावाड़ जिले के मनोहरथाना में 82 प्रतिशत और हनुमानगढ़ के गोलूवाला में 81.65 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

वोटिंग

बीकानेर में कहां, कितना मतदान : 

बीकानेर जिले में सबसे ज्यादा मतदान देशनोक में 74.14 प्रतिशत रहा, जबकि सबसे कम नापासर में 62.02 प्रतिशत दर्ज हुआ। इनके अलावा लूणकरणसर में 71.78%, नोखा में 66.59%, खाजूवाला में 66.26%, श्रीडूंगरगढ़ में  64.25% मतदान हुआ। दोपहर 3 बजे तक के आंकड़ों में ग्रामीण/छोटे नगर निकायों में मतदान का उत्साह बड़े नगर निगम क्षेत्रों की तुलना में ज्यादा दिखाई दे रहा है।

गहलोत

141 निकायों में आज चुनाव, 40 में पहली बार :

आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रमानुसार प्रथम चरण का मतदान 09 सितम्बर  को शां​तिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। द्वितीय चरण का मतदान शुक्रवार,  11 सितम्बर को संपन्न हो रहा है। द्वितीय चरण में 06 नगर निगम, 20 नगरपरिषद एवं 121 नगरपालिका सहित कुल 147 नगरीय निकायों के चुनाव संपन्न कराये जायेंगे। उक्त नगरीय निकायों में से 40 नवगठित नगरीय निकाय हैं जिनमे प्रथम बार निर्वाचन होगा तथा शेष 107 नगरीय निकायों में गत आम चुनावों में मतदान 67.93 प्रतिशत रहा था।

कम

कितने वार्ड, कितने वोटर : 

द्वितीय चरण के चुनावों में 147 नगरीय निकायों में कुल 4 हजार 852 वार्ड हैं जिनमें 9 ​हजार 758 मदतदान बूथ बनाये गये हैं। कुल अभ्यर्थी 18 हजार 266 हैं। जबकि कुल मतदाताओं की संख्या 87 लाख 60 हजार 884 हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में कुल 162 नगरीय निकायों के चुनाव संपन्न कराये गये जिनमें से 04 नगर निगम, 27 नगरपरिषद एवं 131 नगरपालिका सम्मिलित हैं। इस में 162 नगरीय निकायों के सदस्य पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ है तथा कुल मतदान 76.42 प्रतिशत रहा। प्रतापगढ जिले की नगरपालिका अरनोद में सर्वाधिक मतदान 91.98 प्रतिशत रहा तथा न्यूनतम मतदान भीलवाडा जिले के नगर निगम भीलवाड़ा में 63.84 प्रतिशत रहा।

FROM AROUND THE WEB