Movie prime

Rajasthan : 33 से ज्यादा जिलों में 677 करोड़ से बनेंगी नई सड़कें, 686 KM रोड नेटवर्क होगा मजबूत

Bhajan Lal सरकार ने 77 सड़क निर्माण और उन्नयन कार्यों को दी मंजूरी, ग्रामीण सड़कों से हाईवे तक बदलेगी तस्वीर

 

RNE Jaipur. 

राजस्थान में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने की दिशा में भजनलाल सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के 33 से अधिक जिलों में सड़क निर्माण और उन्नयन के 77 कार्यों के लिए 676.74 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की गई है। इन परियोजनाओं के जरिए राज्यभर में 686.42 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।

सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा जारी स्वीकृतियों के अनुसार इन कार्यों में राज्य राजमार्ग, मुख्य जिला सड़कें, अन्य जिला सड़कें और ग्रामीण सड़कों का विकास शामिल है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी के साथ यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाना है।

add33

इन योजनाओं से अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बालोतरा, बूंदी, चूरू, दौसा, डीग, डूंगरपुर, डीडवाना-कुचामन, जालोर, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, कोटपूतली, नागौर, पाली, फलोदी, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, श्रीगंगानगर, सलूंबर, सिरोही और उदयपुर सहित 33 से अधिक जिलों को सीधा लाभ मिलेगा।

सरकार का मानना है कि सड़क तंत्र मजबूत होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच आवागमन आसान होगा, व्यापार और परिवहन को गति मिलेगी तथा स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को नया संबल मिलेगा। प्रदेश में बड़े पैमाने पर शुरू होने वाले इन कार्यों को सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

FROM AROUND THE WEB