Rajasthan News: भजनलाल शर्मा का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूल के 14 लाख बच्चों को मिलेंगे ₹800
Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य में 1 से 8 तक के विद्यार्थियों और क्लास 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म और स्कूल बैग खरीदने के लिए ₹800 दिया जाएगा। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट राशि विद्यार्थियों के बैंक माध्यम से भेजी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आत्म सम्मान से शिक्षा से जोड़ना है।
जन आधार लिंकिंग में दिखी बड़ी गड़बड़ी
वृतीय सहायता देने के लिए विद्यार्थियों के बैंक खाता जन आधार से लिंक और अधीप्रमाणित होना जरूरी है।बड़ी संख्या में राजस्थान के कई विद्यार्थी अभी तक अधि प्रमाणित नहीं हो पाए हैं।
देरी होने पर शिक्षा विभाग ने भी सख्त रुख अपनाया है। राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला परियोजना समन्यको को स्पष्ट निर्देश दिया गया है। जल्द से जल्द सभी विद्यार्थियों को पोर्टल से जोड़ा जाए।
राज्य सरकार ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से स्पष्ट रूप में कहा है कि राज्य का कोई भी बच्चा इस योजना के लाभ से वंचित न रहे इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। बच्चों की पढ़ाई के प्रति उनके अभिभावकों को जागरूक किया जाए ताकि बच्चों को स्कूल आने में मदद मिल सके।
भजन लाल शर्मा की सरकार ने कहा है कि कोई भी बच्चा हीन भावना का शिकार ना हो और सभी को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन समान रूप में मिले। सभी बच्चों को पैसे इस टाइम पर मिल जाए इस बात का ख्याल रखा जाए।