Rajasthan News : राजस्थान सरकार ने इस जिले को दी 6 करोड़ की सौगात, 6 किमी लंबी सड़क का होगा चौड़ाईकरण
सिरोही प्रदेश सरकार ने क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए कालन्द्री-रामसीन मार्ग के चौड़ाईकरण के लिए 6 करोड़ रुपए की घोषणा की है। इस योजना के तहत लगभग 6 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ाईकरण किया जाएगा। इससे आमजन का आवागमन सुगम होगा। विधानसभा में शुक्रवार को एप्रोप्रिएशन बिल पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसकी सौगात दी है।
यह सड़क मोहब्बतनगर से दो किलोमीटर पहले से शुरू होकर गुड़ा से आगे तक निर्माण की जाएगी। - वर्तमान में यह मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे वाहन - चालकों और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों और टूटे हिस्सों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कालन्द्री-रामसीन मार्ग भीनमाल और जालोर जाने वाला मुख्य मार्ग है।
प्रतिदिन सैकड़ों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। वर्ममान में सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को सफर में अधिक समय और कठिनाई का सामना करना पड़ता है। सडक चौड़ी और मजबूत बनने से यातायात सुगम होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि सडक बनने से व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी। सड़क निर्माण की घोषणा से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब लोगों को उम्मीद है कि कार्य समय पर शुरू होकर मुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा होगा।
पीडब्ल्यूडी, सिरोही के एक्सईएन वामोदर देवासी ने बताया कि यह सड़क मोहब्बतनगर से बो किलोमीटर पहले से शुरू होकर गुड़ा से थोड़ा आगे तक बनाई जाएगी। वर्तमान में यह मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे वाहन चालकों और आमजन को परेशानी हो रही थी। यह सड़क 6 करोड़ रुपए की लागत से 6 किमी लंबाई में चौड़ाईकरण की जाएगी।

