RudraNewsExpress_Logo

Rajasthan Panchayat Elections News : 16 ज़िलों में 3314 ग्राम पंचायतों में सरपंच, वार्ड पंच के लिए मतदान!

 

Rudra News Express Jaipur. 

 

Rajasthan के 16 ज़िलों की 3 हजार 314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान शनिवार को होगा। पहले चरण के मतदान के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई और नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये। 

 

सरपंच सीधे चुने जाएंगे : 

चुनाव के इस चरण में 3 हजार 314 सरपंच और 28 हजार 682 वार्ड पंच पदों के लिए मुकाबला होगा। प्रदेशभर में 9 हजार 886 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। वोट सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक डाले जायेगें। मतदान समाप्ति के बाद वोटों की गिनती शुरू होगी और शनिवार को ही परिणाम घोषित किये जायेगें। 

इस बार बैलेट पेपर के जरिए मतदान होगा : 

मतदाता को दो अलग-अलग मतपत्रों पर वोट डालना होगा, पहले वार्ड पंचों के मतों की गिनती होगी, इसके बाद सरपंच पद के वोटों की गणना की जाएगी। 25 अक्टूबर को उपसरपंचों का चुनाव करवाया जाएगा। इसमें आम मतदाता सीधे वोट नहीं डालेगें बल्कि निर्वाचित वार्ड पंच मतदान कर उपसरपंच का चयन करेगे। 

गांवों में चुनावी माहौल : 

इस बीच गांवों में सरपंच और वार्ड पंच बनने के लिए उम्मीदवार अपने-अपने स्तर पर समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को जयपुर जिले के विभिन्न पंचायत समितियों में मतदान केन्द्रांे का निरीक्षण किया। उन्होंने शनिवार को होने वाले मतदान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। .

FROM AROUND THE WEB