Movie prime

 राजस्थान के खिलाड़ी की फरीदाबाद में पीट - पीटकर हत्या

 

RNE Network.

प्रेम प्रसंग में राजस्थान के बॉलीबाल प्लेयर की फरीदाबाद में पीट - पीटकर हत्या कर दी गयी। परिजनों का आरोप है कि लड़की के परिजनों ने लड़के को किडनैप किया। 3 दिन घर में बांधकर भूखा - प्यासा रखा।
 

लगातार पिटाई करते रहे। इसके बाद अधमरी हालत में घर के बाहर फेंक दिया। 2 दिन पहले ही पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, वहां इलाज के दौरान शुकवार, 22 मई को उसकी मौत हो गयी। मूलरूप से भिवाड़ी , राजस्थान का मोनू बॉलीबाल में स्टेट लेवल पर कई मेडल जीत चुका था। मोनु ने इसी साल 70 प्रतिशत अंक लेकर 12 वीं पास की थी।

FROM AROUND THE WEB