Movie prime

Rajasthan Police : 18 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान

अनुष्ठा कालिया को जयपुर आयुक्तालय भेजा, विशाल जांगिड़ प्रतापगढ़ SP 

 

Rudra News Express, Jaipur.

राजस्थान सरकार ने मंगलवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों की तबादला सूची जारी करते हुए 18 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और विशेष इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादला सूची में वर्ष 1994 से 2022 बैच तक के आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF), प्रशिक्षण संस्थानों और विभिन्न जिलों में नई नियुक्ति दी गई है। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के अनुसार अनिल पालीवाल (1994) का :
 

महानिदेशक पुलिस, प्रशिक्षण एवं यातायात से महानिदेशक एवं कमाण्डेन्ट जनरल, गृह रक्षा, राजस्थान, जयपुर।

मालिनी अग्रवाल (1994) को महानिदेशक एवं कमाण्डेन्ट जनरल, गृह रक्षा से महानिदेशक पुलिस, यातायात, राजस्थान, जयपुर।

शरत कविराज (2004) को पुलिस आयुक्त, जोधपुर से महानिरीक्षक पुलिस, अपराध शाखा, राजस्थान, जयपुर।

राजेन्द्र सिंह (2004) को महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज महानिरीक्षक पुलिस, सतर्कता, जयपुर।

अश्वघोष भौमिया (2006) को महानिरीक्षक पुलिस, एसएसबी, जयपुर से पुलिस आयुक्त, जोधपुर।

डॉ. रवि (2007) को महानिरीक्षक पुलिस, आयोजना, आधुनिकीकरण एवं कल्याण से महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज, अजमेर।

केलाश चन्द्र बिश्नोई (2007) को महानिरीक्षक पुलिस, भरतपुर रेंज से महानिरीक्षक पुलिस, आयोजना, आधुनिकीकरण एवं कल्याण।

डॉ. प्रीति चन्द्रा (2008) महानिरीक्षक पुलिस, कानून एवं व्यवस्था से महानिरीक्षक पुलिस, भरतपुर रेंज।

प्रवीण मोहन शर्मा (2009) को निदेशक, इंटेलिजेंस ट्रेनिंग अकादमी से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन), जयपुर।

राजेश कुमार कांवट (2014) को पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), जयपुर से पुलिस अधीक्षक, बालोतरा।

नरेन्द्र सिंह मीणा (2014) को पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ से कमाण्डेन्ट, 10वीं बटालियन आरएसी, बीकानेर।

पी. डि. नित्या (2016) को पुलिस अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीण से पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), जोधपुर।

रमेश (2020) को पुलिस अधीक्षक, बालोतरा से पुलिस अधीक्षक, सीबी (ह्यूमन राइट्स एंड वीकर सेक्शन्स), पुलिस मुख्यालय, जयपुर।

बी. आदित्य (2021) को पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ से पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़।

पंकज यादव (2022) को कमाण्डेन्ट, प्रथम बटालियन आरएसी, जोधपुर से पुलिस अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीण।

अजय सिंह राठौड़ (2022) को सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त किशनगढ़ (अजमेर) से कमाण्डेन्ट, 7वीं बटालियन आरएसी, भरतपुर।

विशाल जांगिड़ (2022) को कमाण्डेन्ट, 10वीं बटालियन आरएसी, बीकानेर से पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़।

अनुष्ठा कालिया (2022) को सहायक पुलिस अधीक्षक, बीकानेर सदर से पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), पुलिस आयुक्तालय, जयपुर

गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित अधिकारी अपना कार्यभार छोड़कर नई नियुक्ति स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करेंगे। साथ ही विभागाध्यक्षों और संबंधित कार्यालयों को आदेश की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

FROM AROUND THE WEB