राजस्थान में 'वन स्टेट-वन इलेक्शन' की तैयारी, मुख्यमंत्री बोले- लोकतंत्र होगा और मजबूत
RNE Network.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, ‘‘ राजस्थान में वन स्टेट-वन इलेक्शन व्यवस्था लागू होने से समय, संसाधनों और धन की बचत होगी। साथ ही विकास और जनकल्याण के कामों को लगातार गति मिलेगी।’’ ये बात उन्होंने राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग राजनैतिक प्रतिनिधित्व आयोग के सदस्यों से मुलाकात के दौरान कही।
उन्होंने कहा ‘‘राज्य सरकार स्थानीय निकाय चुनाव समय पर कराने और जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ इस दौरान आयोग के अध्यक्ष मदनलाल भाटी एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री को पंचायती राज और नगरीय निकायों में ओबीसी आरक्षण से संबंधित प्रतिवेदन सौंपा।
इस दौरान पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, ओबीसी आयोग के सचिव अशोक कुमार जैन एवं सदस्य प्रो. राजीव सक्सैना, गोपाल कृष्ण, मोहन मोरवाल और पवन मावंडिया सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

