Movie prime

Rajasthan : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने लड़ाकू हैलिकॉप्टर में उड़ान भरी

President Dropadi Murmu ने  हैलिकॉप्टर "PRACHAND" में उड़ान भरी
 

RNE Jaisalmer-Jaipur. 
आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजस्थान के जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पर स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्रुप कैप्टन नयन शांतिलाल बहुआ के साथ हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी। 25 मिनट के इस उडान के दौरान, उन्होंने गडिसर झील और जैसलमेर किले के ऊपर से उड़ान भरी।

बाद में आगंतुक पुस्तिका में एक संक्षिप्त टिप्पणी में, राष्ट्रपति ने कहा कि देश में निर्मित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरना उनके लिए एक रोमांचक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि इस उड़ान ने उन्हें राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने इस उड़ान के सफल आयोजन के लिए भारतीय वायु सेना और जैसलमेर वायुसेना स्टेशन की पूरी टीम को बधाई दी। शाम को राष्ट्रपति जैसलमेर में भारतीय वायु सेना के वायु शक्ति अभ्यास को देखेंगी।

FROM AROUND THE WEB