Rajasthan: कैंसर उपचार में राजस्थान की बड़ी पहल, RGHS के तहत मिलेगी CAR-T सेल थेरेपी की सुविधा
Aug 19, 2026, 12:47 IST
RNE Network.
राजस्थान में कैंसर उपचार की अत्याधुनिक 'कार—टी सेल थैरेपी' को राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम—आरजीएचएस में शामिल कर लिया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चिकित्सा विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा की है।

उन्होंने लिखा ''कर्मचारियों-उनके परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसी दिशा में कैंसर उपचार के लिए अत्याधुनिक 'कार—टी सेल थैरेपी— CAR-T Cell Therapy को आरजीएचएस के तहत अनुमत पैकेज में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। यह पहल गंभीर बीमारी से जूझ रहे कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को आधुनिक उपचार की बेहतर सुविधा और मजबूत स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल प्रदान करेगी।"

