RudraNewsExpress_Logo

Rajasthan RAS Transfer: 53 आरएएस का तबादला, इससे पहले 40 IAS बदले, बड़ा फेरबदल 

 

Rudra News Express Jaipur.

राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 53 RAS अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग (क-4) की ओर से 17 अगस्त 2026 को जारी आदेश में अधिकारियों को विभिन्न जिलों में ADM, SDO, सहायक कलक्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है।

तबादला सूची में कई अधिकारियों को प्रशासनिक एवं उपखंड स्तर की जिम्मेदारियां दी गई हैं। विष्णु बंसल को SDO कुम्हेर, डीग लगाया गया है। वहीं कालूराम को रजिस्ट्रार, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर, कैलाश चन्द्र शर्मा को सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर तथा राजेश जोशी को ADM एवं ADM कोटा लगाया गया है।

सूची के अनुसार आकाश रंजन को SDO साबला (डूंगरपुर), अनिल कुमार-II को ADM एवं ADM सीकर, जगदीश प्रसाद गौड़ को ADM एवं ADM करौली, योगेश कुमार डागुर को ADM एवं ADM अलवर और देवेन्द्र सिंह परमार को ADM एवं ADM डीग की जिम्मेदारी दी गई है।

जिलों में बदले कई SDO :

तबादला आदेश में बड़ी संख्या में अधिकारियों को SDO/SDM के पद पर नियुक्त किया गया है। इनमें अनिल कुमार को चौहटन, हर्षित वर्मा को रामगंज मंडी, सुखाराम पिंडेल को रामसर, वीरमा राम को शिव, दिपांशु सांगवान को नैनवां, संदीप कुमार को आनंदपुरी, नीरज मिश्रा को भीम, सीता शर्मा को मूंडवा और भवानी सिंह को बाड़मेर का SDO लगाया गया है।

इसी तरह विकास मोहन भाटी को आसींद, पंकज बड़गूजर को बहरोड़, रवि कुमार को हनुमानगढ़, सुशील कुमार सैनी को नोहर, सविता शर्मा को खंडार, राजीव बड़गूजर को पीसांगन, राम लाल मीणा को भीनमाल, रणछोड़ लाल को जायल और मोहन चौधरी को प्रतापगढ़ का SDO लगाया गया है।

महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद भी बदले :

आदेश में कुछ अधिकारियों को विभागीय एवं अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। वीरेंद्र सिंह यादव को अतिरिक्त निदेशक, अनुसूचित जाति उपयोजना मॉनिटरिंग जयपुर, महावीर सिंह-II को सचिव राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल जयपुर, अशोक कुमार को उप सचिव राजस्थान आवासन मंडल जयपुर तथा मुकेश चौधरी-I को उप निदेशक HCM RIPA जयपुर लगाया गया है।

कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार 11 अगस्त 2026 के पूर्व के दो पदस्थापन भी निरस्त किए गए हैं। आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनावों को देखते हुए अधिकारियों को बिना कार्यग्रहणकाल/अवकाश के तत्काल नई पोस्टिंग पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

53 RAS अधिकारियों की पोस्टिंग :

  1. कालूराम—रजिस्ट्रार, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर।
  2. कैलाश चन्द्र शर्मा—सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर।
  3. राजेश जोशी—ADM एवं ADM, कोटा।
  4. वीरेन्द्र सिंह यादव—अतिरिक्त निदेशक, अनुसूचित जाति उपयोजना मॉनिटरिंग, जयपुर।
  5. आकाश रंजन—SDO, साबला, डूंगरपुर।
  6. अनिल कुमार-II—ADM एवं ADM, सीकर।
  7. जगदीश प्रसाद गौड़—ADM एवं ADM, करौली।
  8. प्रीति सिंह पंवार—उप निदेशक, अल्पसंख्यक मामलात विभाग, जयपुर।
  9. महावीर सिंह-II—सचिव, राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल, जयपुर।
  10. अनिल कुमार—SDO, चौहटन, बाड़मेर।
  11. योगेश कुमार डागुर—ADM एवं ADM, अलवर।
  12. संदीप कुमार—SDO, आनंदपुरी, बांसवाड़ा।
  13. अश्विन के. पंवार—ADM एवं ADM (सतर्कता), श्रीगंगानगर।
  14. डॉ. राकेश कुमार मीणा—अतिरिक्त निदेशक, छात्रवृत्ति एवं छात्रावास, सामाजिक न्याय विभाग।
  15. जयसिंह-II—SDO, डीडवाना।
  16. हर्षित वर्मा—SDO, रामगंज मंडी।
  17. सुखाराम पिंडेल—SDO, रामसर, बाड़मेर।
  18. अशोक कुमार—उप सचिव, राजस्थान आवासन मंडल, जयपुर।
  19. देवेन्द्र सिंह परमार—ADM एवं ADM, डीग।
  20. दिपांशु सांगवान—SDO, नैनवां, बूंदी।
  21. मुकेश चौधरी-I—उप निदेशक, HCM RIPA, जयपुर।
  22. वीरमा राम—SDO, शिव, बाड़मेर।
  23. राजवीर सिंह यादव-II—SDO, डीडवाना।
  24. जे.पी. बैरव—SDO, शाहपुरा, जयपुर।
  25. लाखन सिंह गुर्जर—ADM एवं ADM, कुचामन सिटी।
  26. राकेश कुमार—SDO, सरमथुरा।
  27. अनुप सिंह—SDO, सपोटरा, करौली।
  28. नीरज मिश्रा—SDO, भीम, राजसमंद।
  29. सीता शर्मा—SDO, मूंडवा, नागौर।
  30. भवानी सिंह—SDO, बाड़मेर।
  31. विकास मोहन भाटी—SDO, आसींद, भीलवाड़ा।
  32. पंकज बड़गूजर—SDO, बहरोड़।
  33. रामकिशोर मीणा-II—प्रोटोकॉल अधिकारी, GAD, जयपुर।
  34. रवि कुमार—SDO, हनुमानगढ़।
  35. संजीव कुमार खेडड़—सहायक कलक्टर (मुख्यालय), दौसा।
  36. विष्णु बंसल—SDO, कुम्हेर, डीग।
  37. मनस्वी नरेश—सहायक कलक्टर, निवाई, टोंक।
  38. संजीव कुमार वर्मा—SDO, कोटकासिम।
  39. निरमा बिश्नोई—SDO, सुहागपुरा।
  40. पंकज कुमार—प्रोटोकॉल अधिकारी, GAD, जोधपुर।
  41. सुशील कुमार सैनी—SDO, नोहर, हनुमानगढ़।
  42. सविता शर्मा—SDO, खंडार, सवाईमाधोपुर।
  43. राजीव बड़गूजर—SDO, पीसांगन, अजमेर।
  44. राम लाल मीणा—SDO, भीनमाल, जालौर।
  45. रणछोड़ लाल—SDO, जायल, नागौर।
  46. रेखा यादव—सहायक कलक्टर, बांदीकुई, दौसा।
  47. मोहन चौधरी—SDO, प्रतापगढ़।
  48. रजत—SDO, हिण्डौन, करौली।
  49. भाग चंद रैगर—SDO एवं SDM, बांसवाड़ा।
  50. अमृता खंडेलवाल—SDO, दांतारामगढ़, सीकर।
  51. अरविन्द कविया—SDO, थानागाजी, अलवर।
  52. श्याम सुन्दर बेनीवाल—SDO, बदनोर, ब्यावर।
  53. अल्का श्रीवास्तव—SDO, बयाना, भरतपुर।

FROM AROUND THE WEB