राजस्थान में 259 वनपाल पदों पर भर्ती शुरू, इन पदों के लिए 6 जनवरी यानी आज से आवेदन शुरू
Jan 6, 2026, 08:09 IST
RNE Network.
राज्य के बेरोजगारों के लिए ये खुश खबर है। राज्य सरकार वनपाल के पदों पर भर्ती कर रही है। यह भर्ती राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से की जाएगी। इस भर्ती की प्रक्रिया आज 6 जनवरी से आरम्भ हो रही है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 259 पदों पर वनपाल भर्ती की जायेगी। बोर्ड ने इसकी विज्ञप्ति जारी कर दी है। कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि आवेदन 6 जनवरी यानी आज से 4 फरवरी तक किये जा सकेंगे। इनमें 213 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित है।

