Movie prime

Rajasthan : मरीजों को राहत, राजस्थान में सुबह-शाम दोनों समय खुलेंगे अस्पताल

आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुबह 08 से 12, शाम को 05 से 07 बजे तक खुलेंगे

 
रविवार, छुट्टी के दिन सुबह 09 से 11 बजे तक दो घंटे खुलेंगे हॉस्पिटल

RNE Jaipur. 

राजस्थान  के शहरी क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर अब दो समय खुलेंगे। इन केंद्रों पर खांसी, जुकाम, बुखार समेत अन्य सामान्य बीमारियों के मरीजों के लिए सुबह के साथ शाम को भी ओपीडी संचालित की जाएगी। नेशनल हेल्थ मिशन ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। 

नेशनल हैल्थ मिशन निदेशक डॉ. सुशील कुमार परमार ने बताया कि नए आदेश के अनुसार 30 सितंबर तक ओपीडी समय सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम पांच बजे से सात बजे तक रहेगा। वहीं रविवार और राजकीय अवकाश के दिन अस्पताल सुबह 9 से 11 बजे तक एक पारी में संचालित होंगे। यह व्यवस्था आज से पूरे प्रदेश में लागू कर दी गई है।

ये होगा नया समय :

ग्रीष्मकाल 1 अप्रैल – 30 सितंबर :   सुबह 8 बजे से 12 बजे तक, शाम 5 बजे से 7 बजे तक
शीतकाल 1 अक्टूबर – 31 मार्च  :  सुबह 9 बजे से 1 बजे तक, शाम 4 बजे से 6 बजे तक
रविवार व सार्वजनिक अवकाश :  सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

डॉक्टर्स कर रहे विरोध :
ऑल राजस्थान इन‑सर्विस डॉक्टर्स एसोसिएशन ने इस निर्णय का विरोध करते हुए इसे डॉक्टरों के साथ हुए समझौते का उल्लंघन बताया है और तत्काल प्रभाव से एकल पारी की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। डॉक्टर्स एसोसिएशन का कहना है कि दो पारियों की व्यवस्था से चिकित्सकों और स्टाफ पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ेगा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि आदेश वापस नहीं लिया गया तो आगे आंदोलन की रणनीति भी बनाई जा सकती है।

FROM AROUND THE WEB