RudraNewsExpress_Logo

Rajasthan Roadways : राजस्थान रोडवेज की बसों में पांच दिन तक फ्री में सफर कर सकेंगे, सरकार ने की घोषणा 

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने इन परीक्षार्थियों के लिए फ्री बस की सेवा की शुरुआत की है
 
 

राजस्थान सरकार ने पटवारी भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए फ्री बस की सुविधा की शुरुआत की है। राजस्थान में 17 अगस्त को परीक्षा का प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने इन परीक्षार्थियों के लिए फ्री बस की सेवा की शुरुआत की है। रोडवेज की ने 17 अगस्त को होने वाली परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है।

पटवारी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए पांच दिन तक दिन तक उपलब्ध रहेगी। सरकार की घोषणा के अनुसार फ्री बस की सुविधा 15 अगस्त से रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी और यह फ्री बस की सुविधा 19 अगस्त रात 11:59 बजे तक  जारी रहेगी। राजस्थान रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में ही अभ्यार्थियों को फ्री में सफर करने का मौका मिलेगा। 

निगम की अध्यक्ष शुभ्रा सिंह ने बताया कि पटवारी भर्ती परीक्षा में प्रदेश भर से छह लाख 76 हजार नौ युवा भाग लेंगे। प्रदेशभर में परीक्षा के लिए 38 जिलों में केंद्र बनाए गए है। यह परीक्षा दो पारी में आयोजित की जाएगी।

अभ्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए 595 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। ये बसें विभिन्न डिपो से संचालित होंगी। इनका संचालन परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तय किया जाएगा।

आनलाइन सीट बुक करवा सकेंगे अभ्यार्थी

सरकार द्वारा की गई घोषणा के अनुसार परीक्षा के लिए अतिरिक्त बसों की सुविधा की गई है। बस में सीट बुक करवाने के लिए आनलाइन सुविधा दी गई है। जहां पर आनलाइन ही आरक्षण की सुविधा भी शुरू की है। सभी जोनल मैनेजरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ डिपो के साथ समन्वय बनाकर परीक्षा के दिन और उससे जुड़े दिनों में पर्याप्त बसें और स्टाफ उपलब्ध कराएं। 

डिपो में मौजूद संसाधनों जैसे अनाउंसमेंट सिस्टम, बुकिंग विंडो और अतिरिक्त स्टाफ का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश भी दिए हैं। ताकि निशुल्क यात्रा की व्यवस्था बिना किसी परेशानी के सुचारू रूप से हो सके।

FROM AROUND THE WEB