Movie prime

Rajasthan Roadways : राजस्थान में रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा के नियम बदले, अब 36 घंटे पहले करवाना होगा रजिस्ट्रेशन

राजस्थान के लाखों प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा अब पहले जैसी आसान नहीं रहेगी

 

राजस्थान के लाखों प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा अब पहले जैसी आसान नहीं रहेगी। राजस्थान रोडवेज ने इस व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए नया सिस्टम लागू हुआ है। अब केवल प्रवेश पत्र दिखाने से बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ नहीं मिलेगा।

इसके बजाय परीक्षार्थियों को परीक्षा से कम से कम 36 घंटे पहले रोडवेज पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद ही उन्हें मुफ्त टिकट जारी किया जाएगा। फ्री यात्रा योजना का दुरुपयोग लगातार सामने आ रहा था।

कई बार गैर-परीक्षार्थी भी इसका लाभ उठा लेते थे। इसी कारण अब नया सिस्टम लागू किया है। इसमें अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड के विवरण पोर्टल पर दर्ज करने होंगे। उनकी पहचान सत्यापित होगी व वास्तविक परीक्षार्थी ही यात्रा कर सकेंगे।

यह रहेगी खास बात

परीक्षा से कम से कम 36 घंटे पहले रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही कंडक्टर शून्य राशि का टिकट जारी करेगा।
यात्रा के दौरान फोटो युक्त ऑरिजिनल आईडी जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि साथ रखना अनिवार्य।
यह सुविधा परीक्षा के दिन से 2 दिन पहले और परीक्षा के 2 दिन बाद तक मान्य होती है।
यदि घर से परीक्षा केंद्र तक सीधी बस नहीं है, तो परीक्षार्थी एक से अधिक बस का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन उन्हें टिकट दिखाना होगा।
यह सुविधा साधारण और एक्सप्रेस बसों में ही उपलब्ध है, न कि वॉल्वो या प्रीमियम बसों में। प्रतियोगी परीक्षार्थियों के रोडवेज बसों में फ्री यात्रा योजना में परिवर्तन को लेकर अभी कोई गाइडलाइन नहीं आई है।

नए नियमों सें बढ़ेगी पारदर्शिता

नए नियमों के अनुसार यदि कोई अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करना भूल जाता है या अंतिम समय में आवेदन करता है तो उसे मुफ्त यात्रा का लाभनहीं मिलेगा। इस बदलाव से बसों में भीड़‌भाड़ कम होगी और व्यवस्था सुव्यवस्थित बनेगी। रोडवेज का यह कदम प्रतियोगी छात्रों के लिए राहत साबित होगा क्योंकि अब केवल वही छात्र मुफ्त यात्रा का लाभ ले सकेंगे जो वास्तव में परीक्षा देने जा रहे हैं। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि निष्पक्षता भी सुनिश्चित होगी।

36 घंटे पहले रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य

प्रतियोगी परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा को लेकर नियमों में बदलाव हुआ है। भविष्य में मात्र प्रवेश पत्र दिखाकर निःशुल्क यात्रा का लाभ नहीं उठाया जा सकेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा से कम से कम 36 घंटे पहले रोडवेज पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। मुख्यालय की ओर से आदेश आए है।
यशवंत राज सिंघारिया, मुख्य प्रबंधक, रोडवेज आगार, सिरोही

FROM AROUND THE WEB