RudraNewsExpress_Logo

Rajasthan School Holiday : राजस्थान के सरकारी व निजी स्कूलों की 12 दिन रहेगी सर्दियों की छुट्टियां, देखें पूरा शेड्यूल 

राजस्थान शिक्षा विभाग ने सर्दियों की छुट्टियों को पांच दिन के लिए बढ़ाया 

 

पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी के चलते पूरा राजस्थान शीतलहर की चपेट में आ चुका है। जहां पर दिन प्रतिदिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके कारण छोटे बच्चों को स्कूल जाने के लिए परेशानी हो रही है। ऐसे में बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा विभाग ने इस साल भी शीतकालीन अवकाश के बारे में फैसला लिया है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई प्रभावित नहीं हो। राजस्थान के शिक्षा विभाग की तरफ से सर्दियों की छुट्टी के बारे में फैसला लिया है और इस बार निजी व सरकारी स्कूलों के छुट्टी को बढ़ाया गया है। 

25 दिसंबर से शुरू होगी छुट्टियां

राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा जारी वार्षिक शैक्षणिक कार्यक्रम के मुताबिक सभी सरकारी व निजी स्कूल 25 दिसंबर 2025 से बंद रहेंगे। यह अवकाश 5 जनवरी 2026 तक चलेगा। यानी विद्यार्थियों को कुल 12 दिनों की ठंडी छुट्टी मिलेगी। इससे पहले दिसंबर माह में केवल नियमित रविवारों को ही स्कूल बंद रहने वाले हैं।

6 जनवरी को फिर शुरू होंगी कक्षाएं

राजस्थान में लंबे ब्रेक के बाद शिक्षण संस्थान 6 जनवरी 2026 को फिर खुलेंगे। छुट्टियों के खत्म होते ही बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की रणनीति भी तेज की जाएगी और शिक्षक इस अवधि में आगामी सिलेबस की प्लानिंग करेंगे।

लगातार दूसरे साल बढ़ी छुट्टियों की अवधि

आम तौर पर राजस्थान में विंटर वेकेशन 31 दिसंबर तक रहता आया है। लेकिन पिछली साल की तरह इस बार भी अवकाश को 5 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। विभाग का कहना है कि पिछले वर्षों में अचानक बढ़ती सर्दी के कारण जिला प्रशासन को अलग से छुट्टी घोषित करनी पड़ती थी। इस बार पहले से ही अवधि बढ़ाकर बच्चों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की गई है।

अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत में तेज सर्दी, घना कोहरा और न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट देखी जाती है। ऐसे हालात में बच्चों का सुबह स्कूल पहुंचना मुश्किल होता है। इसी वजह से इस बार छुट्टियों की तिथियां पहले ही तय कर दी गईं, ताकि अभिभावकों और स्कूलों दोनों को स्पष्टता मिल सके।

FROM AROUND THE WEB