Movie prime

Rajasthan SI bharti : राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा में लागू होगा ड्रेस कोड, केंद्रों पर होगी रियल टाइम डेट एवं स्टैम्प वीडियोग्राफी

राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में होने वाली सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में विशेष सतर्कता बरती जाएगी
 

राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में होने वाली सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2022 के तहत जालसाजी, पेपर लीक, डमी कैंडिडेट या नकल की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। परीक्षा के लिए प्राधिकृत व्यक्ति या कर्मचारी द्वारा समय से पूर्व प्रश्न पत्र खोलना, गोपनीय सूचना साझा करना या ओएमआर शीट के साथ छेड़छाड़ पर भी कार्रवाई होगी। केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर से लैस महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

ब्लूटूथ से नकल पर नजर

पुलिस के तकनीकी विशेषज्ञों ने ब्लूटूथ तकनीक विकसित की है। केंद्रों पर जांच के दौरान ब्लूटुथ डिवाइस की पहचान हो सकेगी। पिछली परीक्षा में नकल और पेपरलीक के आरोपियों, स्थायी एवं अस्थायी रूप से डिबार किए गए अभ्यर्थियों पर निगरानी रहेगी।

केंद्रों पर डिजिटल सुरक्षा मानकों से लैस होगी। इसके तहत रियल टाइम डेट और टाइम स्टैम्प वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी। परीक्षा के दौरान प्रत्येक गतिविधि का सटीक समय और तारीख वीडियो फुटेज पर ही अंकित होगी।

पूरे आस्तीन के कपड़ों पर होगा प्रतिबंध 

पुरुष अभ्यर्थियों को आधी आस्तीन के शर्ट, टी-शर्ट या कुर्ता और पेंट-पायजामा, हवाई चप्पल या स्लीपर पहननी होगी। महिला अभ्यर्थी सलवार सूट या साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता या ब्लाउज और साधारण रबर बैंड लगाकर आ सकेंगी। जूते और पूरी आस्तीन के कपड़े पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगे।

नहीं ला सकेंगे सामग्री

आभूषण, घड़ी, चश्मा, बेल्ट, हैडबैंग, हेयर पिन, ताबीज, टोपी और स्कार्फ जैसे सामान पहनकर केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सिख धर्म के अभ्यर्थियों को कड़ा, कृपाण और पगड़ी के साथ प्रवेश की अनुमति रहेगी। केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में साइबर कैफे एवं ई-मित्र बंद रहेंगे।

हाइटेक कंप्यूटरीकृत मॉडल : केंद्राधीक्षकों द्वारा भरे जाने वाले विभिन्न प्रपत्रों को हाई-टेक बनाया गया है।

FROM AROUND THE WEB