Movie prime

राजस्थान: मेड़ता रोड जंक्शन पर बनेगा प्रदेश का पहला मेमू शेड, 60 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया प्रोजेक्ट

 

RNE Network.
 

पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के अंतर्गत मेड़ता रोड जंक्शन पर करीब 60 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश का पहला मेमू शेड विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना रेल सेवाओं के आधुनिकीकरण और विद्युतीकरण के बाद बढ़ती जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वर्तमान में यहां डीजल आधारित डेमू ट्रेनों के अनुरक्षण के लिए कार शेड संचालित है, जिसे अब आधुनिक मेमू शेड में बदला जा रहा है। 
 

वर्ष 2022-23 से शुरू इस परियोजना में पिट लाइनों का विद्युतीकरण, ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन, सिविल निर्माण, व्हील लेथ और इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस सिस्टम सहित आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। यह शेड करीब 50 मेमू रेक के अनुरक्षण में सक्षम होगा। डेमू से मेमू की ओर बदलाव से प्रदूषण और ईंधन खर्च में कमी आएगी। जोधपुर मंडल के अधिकांश रेल मार्गों के विद्युतीकरण के बाद इसकी आवश्यकता बढ़ी है। परियोजना पूर्ण होने पर यात्रियों को तेज, सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा का लाभ मिलेगा।

FROM AROUND THE WEB