Movie prime

Rajasthan train canceled : राजस्थान से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेनें आंशिक रुप से रहेंगी रद्द, देखे शेड्यूल 

रेलवे प्रशासन ने कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है
 
 

रेलवे प्रशासन ने कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। हालांकि तेज बारिश होने के चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए है और रेलवे लाइनों पर पानी भरा हुआ है। इसके कारण जमीन के कटाव को देखते हुए ट्रेनों को कटरा व जम्मू तक रद्द कर दिय गया है।  इसके चलते वीरवार  को 4 ट्रेनें आंशिक रद्द रहेगी।

पीआरओ शशि किरण ने बताया कि बुधवार को भगत की कोठी, जम्मूतवी व बाड़मेर से चलने वाली ट्रेनें प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होकर जालंधर कैंट, पठानकोट व फिरोजपुर से जम्मूतवी के बीच आंशिक रद्द रही। ये सभी प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अंतिम स्टेशन तक संचालित हो नहीं सकी। बुधवार को ट्रेन संख्या 4661 बाड़मेर-जम्मूतवी बुधवार को बाड़मेर से प्रस्थान कर जालंधर कैंट तक संचालित हुई।

जालंधर कैंट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रही। 14803 भगत की कोठी-जम्मू तवी बुधवार को भगत की कोठी से फिरोजपुर कैंट तक संचालित हुई। यह ट्रेन फिरोजपुर-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रही। 19223 साबरमती-जम्मूतवी बुधवार को साबरमती से प्रस्थान कर पठानकोट तक ही गई।

ट्रेन पठानकोट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रही। 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी गुरुवार को जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। ट्रेन जम्मूतवी-फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 19224 जम्मूतवी-साबरमती गुरुवार को जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट कैंट से संचालित होगी। यह ट्रेन जम्मूतवी-पठानकोट कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

यह ट्रेन प्रारंभिक स्टेशन से नहीं चलेगी

रेलवे विभाग की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी, 19223 साबरमती-जम्मूतवी, 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी, 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर अपने प्रारंभिक स्टेशन से नहीं चलेगी। 

FROM AROUND THE WEB