Movie prime

Rajasthan Transfer : 16 दिन के लिए हटा बैन, 5 जुलाई तक ट्रांसफर-पोस्टिंग, महिला-गंभीर बीमार को प्राथमिकता

तृतीय श्रेणी शिक्षकों (ग्रेड-3) और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के तबादलों पर रोक बरकरार

 

RNE Jaipur. 

लंबे इंतजार के बाद राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों पर लगी रोक हटा दी है। राज्य सरकार ने गुरुवार को आदेश जारी कर 5 जुलाई 2026 तक ट्रांसफर और पोस्टिंग की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही सरकारी महकमों में तबादलों की चर्चाओं पर विराम लग गया है और अब विभागीय स्तर पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी।

c

सरकारी आदेश के अनुसार यह छूट राज्य कर्मचारियों के साथ-साथ निगमों, बोर्डों और स्वायत्तशासी संस्थाओं के कार्मिकों पर भी लागू होगी। हालांकि तृतीय श्रेणी शिक्षकों (ग्रेड-3) और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के तबादलों पर फिलहाल रोक बरकरार रहेगी।

सरकार ने तबादलों में संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। एकल महिला, विधवा, परित्यक्ता तथा कैंसर, हृदय, किडनी, फेफड़े और मस्तिष्क संबंधी गंभीर बीमारियों से पीड़ित कर्मचारियों के आवेदन प्राथमिकता से विचार किए जाएंगे।

तबादला बैन हटने के साथ ही सचिवालय से लेकर जिला मुख्यालयों तक हलचल बढ़ गई है। विभिन्न विभागों में कर्मचारी और अधिकारी अपनी पसंदीदा पोस्टिंग के लिए सक्रिय हो गए हैं। माना जा रहा है कि आगामी 16 दिनों में बड़ी संख्या में प्रशासनिक और विभागीय फेरबदल देखने को मिल सकते हैं।

सरकारी कर्मचारियों के लिए यह राहत भरा निर्णय माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे कार्मिकों को अब अपने गृह जिले या सुविधाजनक स्थान पर जाने का अवसर मिल सकेगा।

FROM AROUND THE WEB