Movie prime

राजस्थान विद्युत निगम भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 2163 पदों पर होगी नियुक्ति

 

RNE Network.

राजस्थान के विद्युत निगमों में तकनीशियन - तृतीय, ऑपरेटर - तृतीय और प्लांट अटेंडेंट - तृतीय के 2163 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।
 

सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन 1 से 17 अप्रैल तक जयपुर के चंबल रेस्ट हाउस ( हवा सड़क, सोडाला थाने के पास ) में किया जायेगा। इसके लिए कुल 4673 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
 

चयनित अभ्यर्थियों को सूचना ईमेल और एसएमएस के माध्यम से भेजी गई है। वे अपने कॉल लेटर वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नम्बर 9414056655 पर सम्पर्क कर सकते है।

FROM AROUND THE WEB