New multi-sports stadium : राजस्थान के इस गांव में बनेगा नया मल्टी-स्पोर्ट्स स्टेडियम
नया मल्टी-स्पोर्ट्स स्टेडियम के बनने के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभा बढ़ेगी
खेल प्रतिभाओं को गांवों से ही तराशने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ओसियां विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। राजस्थान सरकार के बजट 2025-26 में की गई इस घोषणा ने क्षेत्र के युवाओं में नई उम्मीद जगा दी है। अब खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और संसाधनों के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि वे अपने गांव के पास ही अभ्यास कर सकेंगे।
ओसियां रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर बनने वाला यह स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यह परिसर न केवल विशाल होगा, बल्कि खेलों के लिए व्यवस्थित ढांचे के साथ आकर्षक रूप में विकसित किया जाएगा। करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस स्टेडियम में 400 मीटर का सिंडर एथलेटिक बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल, खो-खो और कबड्डी के मैदान के साथ जिम की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा बाउंड्री वॉल, शौचालय और कार्यालय जैसे आवश्यक ढांचे भी तैयार किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र में एथलाटक ट्रक, इस तरह की सुविधाएं मिलने से स्थानीय युवाओं को निखरने का मौका मिलेगा।
रुडसिको के आवासीय प्रबंधक राजेश व्यास ने बताया कि इस स्टेडियम को लेकर वर्क ऑर्डर जारी हो गया है। जल्द ही स्टेडियम के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ओसियां के साथ साथ शेरगढ़ में भी इसी तर्ज पर स्टेडियम की स्वीकृति सरकार की ओर से मिली है। जिसको लेकर वित्त विभाग की ओर से बजट भी स्वीकृत हो गया है।

