मौसम : सर्दी की दस्तक, सुबह रही ठंडी, हल्की हवा भी थी
Oct 17, 2024, 08:29 IST
- राज्य में चार दिन में गिरेगा पारा, बीकानेर शुष्क रहेगा
चार दिन में राज्य में गिरा पारा मौसम विशेषज्ञों ने अगले 2-3 दिन में प्रदेश में मौसम साफ रहने और तापमान में उतार चढ़ाव की संभावना जताई है। मौसम केंद्र के अनुसार 19 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने से कुछ जगह तापमान बढ़ेगा। जबकि रात हल्की ठंडी होगी। सर्दी भी दस्तक देने लगेगी।
बीकानेर शुष्क रहेगा मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा। रात में पारा गिरेगा। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा।


