मौसम : आज सुबह ठंडी नहीं रही, रात का तापमान भी बढ़ा
Oct 29, 2024, 09:56 IST
- दिन के तापमान में बढ़ोतरी, बीकानेर में मौसम आज शुष्क रहेगा
दिन का तापमान बढ़ा बीकानेर में कल दिन का अधिकतम व न्यूनतम तापमान पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा ज्यादा था। दिन में गर्मी का अहसास हो रहा था। मौसम विभाग पहले ही चेता चुका था कि अगले 4 - 5 दिन राज्य के सभी जिलों में तापमान बढ़ेगा।
आज बीकानेर शुष्क रहेगा मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान बढ़कर 39.4 डिग्री तक पहुंच गया। कल न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 23.6 हो गया जिससे ही रात और आज सुबह ज्यादा ठंडी नहीं थी।


