RudraNewsExpress_Logo

राजस्थान के बसंत कुमार मेघवाल ने अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऊंची कूद में जीता रजत पदक

 

RNE Network.
 

अमेरिका के यूजीन शहर में खेली जा रही अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के बसंत कुमार मेघवाल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतकर चैंपियनशिप में भारत को दूसरा पदक दिलाया।

बसंत कुमार मेघवाल ने 2 दशमलव 21 मीटर की ऊंचाई पार कर रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही वे विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 19 वर्षीय बसंत कुमार मेघवाल श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करते हुए 2 दशमलव 21 मीटर की ऊंचाई पार की।

वर्तमान में बसंत नौसेना में कार्यरत हैं। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बसंत कुमार मेघवाल को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।

FROM AROUND THE WEB