Movie prime

केकड़ी शहर बना राजस्थान का पहला फ्री वाई-फाई जोन, स्वायत्त शासन मंत्री ने किया उद्घाटन

 

RNE Network.
 

जिले का केकड़ी राजस्थान का पहला फ्री वाई-फाई जोन बन गया है। स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कल केकड़ी नगर पालिका परिसर में यह घोषणा की। करीब तीन करोड़ रूपये की लागत से शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर वाईफाई राउटर लगाए गए है। इससे एक ही समय में करीब पांच हजार से अधिक लोग इंटरनेट से जुड़ सकेंगे और लोगों को निशुल्क इंटरनेट सेवा उपलब्ध होगी। इस मौके पर  खर्रा ने कहा कि आने वाले समय में केकड़ी डिजिटल सुविधाओं के मामले में एक मॉडल शहर के रूप में पहचान बनायेगा। इससे विद्यार्थियों व्यापारियों और आमलोगों को काफी फायदा होगा और वे तकनीकी रूप से सशक्त बनेंगे। 
 

खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देगी। केकड़ी के सर्वांगीण विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में केकड़ी डिजिटल और आधारभूत सुविधाओं के मामले में एक मॉडल शहर के रूप में पहचान बनाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया। इनमें अप्रोच रोड़ एवं सीसी सड़क निर्माण, अजमेर रोड़ पर श्रीराम स्वागत द्वार,  नाली एवं सीसी सड़क निर्माण, नगर परिषद भूमि पर प्रस्तावित बस डिपो की चारदीवारी, बघेरा रोड़ स्थित कॉलोनी में सीसी सड़क निर्माण तथा कादेड़ा रोड़ से एफएसटीपी प्लांट तक अप्रोच रोड़ निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

FROM AROUND THE WEB