Movie prime

Rajasthsn: 101 शून्य नामांकन स्कूल मर्ज, इनमें बीकानेर के 04

 

RNE Bikaner.
 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शून्य नामांकन (Zero Enrollment) वाले प्रारम्भिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के समायोजन का बड़ा आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत राज्य के 31 जिलों के कुल 101 सरकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को नजदीकी माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में मर्ज (समन्वय) किया गया है।
 

शिक्षा विभाग का कहना है कि यह निर्णय शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार, संसाधनों के बेहतर उपयोग और प्रशासनिक सुचारूता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिन विद्यालयों में छात्रों की संख्या शून्य थी, उन्हें स्वतंत्र इकाई के रूप में संचालित करने के बजाय समीपस्थ सीनियर सेकेंडरी स्कूलों से जोड़ा गया है।
 

बीकानेर के 04 स्कूल मर्ज, जानिए किस जिले में कितने:
 

  1. अजमेर – 2
  2. अलवर – 1
  3. बालोतरा – 2
  4. बारां – 1
  5. बाड़मेर – 2
  6. ब्यावर – 1
  7. बीकानेर – 4
  8. चूरू – 1
  9. दौसा – 7
  10. डीडवाना-कुचामन – 4
  11. डूंगरपुर – 3
  12. गंगानगर – 3
  13. हनुमानगढ़ – 2
  14. जयपुर – 6
  15. जैसलमेर – 2
  16. जालोर – 6
  17. झालावाड़ – 2
  18. झुंझुनूं – 5
  19. जोधपुर – 9
  20. करौली – 4
  21. कोटपूतली-बहरोड़ – 5
  22. नागौर – 9
  23. पाली – 1
  24. फलोदी – 4
  25. राजसमंद – 1
  26. सवाई माधोपुर – 2
  27. सलूम्बर – 4
  28. सीकर – 4
  29. टोंक – 4

t

क्या होगा बदलाव :
 

मर्ज किए गए विद्यालयों का प्रशासनिक नियंत्रण अब संबंधित सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य के पास रहेगा।
 

भवन, भूमि, फर्नीचर, शिक्षण सामग्री सहित सभी संसाधन नए समन्वित विद्यालय में स्थानांतरित होंगे।
 

शिक्षकों के पदों का पुनः निर्धारण विभागीय नियमों के अनुसार किया जाएगा।

शाला दर्पण पोर्टल पर सभी आवश्यक प्रविष्टियां अपडेट की जाएंगी।

FROM AROUND THE WEB