राज्यसभा चुनाव: 7 राज्यों से 26 उम्मीदवार निर्विरोध जीत गये, 11 एनडीए के, 14 विपक्ष के
RNE Network.
राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 16 मार्च को होने थे। इस बार 10 राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव होना था। मगर नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि के बाद 7 राज्यों की 26 सीटों पर निर्विरोध चुनाव हो गया।
3 राज्यों की 11 सीटों पर अतिरिक्त उम्मीदवार होने पर अब 16 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन मतों की गिनती करके परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। इन 11 सीटों पर चुनाव में उलटफेर की संभावना को देखा जा रहा है।
हरियाणा पर सबकी नजर:

हरियाणा में 2 सीटों पर चुनाव होना है मगर यहां 3 उम्मीदवार मैदान में है। एक - एक भाजपा और कांग्रेस का उम्मीदवार है। विधायकों की संख्या के अनुसार भाजपा व कांग्रेस का एक एक उम्मीदवार विजयी होना चाहिए। मगर यहां भाजपा के समर्थन से एक निर्दलीय मैदान में उतर गया है। कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग की संभावना देखी जा रही है। क्योंकि यहां पिछले दो चुनावों में कांग्रेस अपने ही विधायकों की क्रॉस वोटिंग के कारण हारी भी है। कांग्रेस से क्रॉस वोटिंग करने वाले किरण चौधरी व कुलदीप विश्नोई अभी भाजपा में है। मगर इन दोनों को इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दिया है।

ये जीते है निर्विरोध:
एनसीपी नेता शरद पंवार, कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, एआईडीएमके एम थंबीदुरई आदि। महाराष्ट्र से 7, तमिलनाडु से 6, हिमाचल प्रदेश से 1, पश्चिम बंगाल से 5, असम से 3, तेलंगाना से 2 और छत्तीसगढ़ से 2 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है।
अब केवल बिहार, ओडिशा व हरियाणा में 11 सीटों पर चुनाव है। जिसके लिए भाजपा व कांग्रेस ने पर्यवेक्षक नियुक्त किये है, ताकि क्रॉस वोटिंग को रोका जा सके।

