Movie prime

RAS 2026 : 607 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन 4 जून से 3 जुलाई तक,  29 नवंबर को प्रारंभिक परीक्षा

RPSC ने APO और विशेष शिक्षा प्राध्यापक भर्ती की परीक्षा तिथियां भी घोषित कीं

 

RNE Jaipur. 

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने बहुप्रतीक्षित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2026 (RAS) का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत राज्य सेवाओं के 192 और अधीनस्थ सेवाओं के 415 पदों सहित कुल 607 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आयोग के अनुसार RAS प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरू होगी और अभ्यर्थी 3 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

add33

RPSC ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) होगी, जबकि मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक (Descriptive) स्वरूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर पहले ही जारी किया जा चुका है।

 APO भर्ती के 371 पदों पर भी निकला विज्ञापन : 

आयोग ने गृह विभाग के तहत सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती-2026 का विज्ञापन भी जारी किया है। इस भर्ती के तहत 371 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक किए जा सकेंगे। APO प्रारंभिक परीक्षा 2 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है।

विशेष शिक्षा प्राध्यापक भर्ती की परीक्षा 6 दिसंबर को : 

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्राध्यापक-विशेष शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा-2026 की प्रस्तावित तिथि भी घोषित कर दी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत 121 पदों पर होने वाली इस भर्ती की परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। इसके लिए आवेदन 1 जून से 30 जून 2026 तक किए जा सकेंगे।

आयोग सचिव ने स्पष्ट किया है कि सभी भर्तियों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

FROM AROUND THE WEB