जैसलमेर में स्वगणना में उल्लेखनीय प्रगति, जिला परिषद के कर्मचारियों ने की शत—प्रतिशत स्वगणना प्रक्रिया पूर्ण
RNE Network.
जनगणना-2027 के प्रारम्भिक चरण के तहत जिला परिषद् जैसलमेर की ओर से स्व-जनगणना अभियान को लेकर उल्लेखनीय प्रगति हुई है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी ने बताया कि जिला परिषद् के समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा शत-प्रतिशत स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है तथा स्व-गणना से प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बन रही हैं।
जिला परिषद् स्तर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिम्मेदारी एवं जागरूकता के साथ पोर्टल पर अपनी स्व-गणना पूर्ण कर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर तक जनजागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि प्रत्येक व्यक्ति समयबद्ध रूप से अपनी स्व-गणना पूर्ण कर सके और जनगणना कार्य को सफल बनाया जा सके।

