राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख भागवत आज जोधपुर आएंगे, संघ के अलग अलग श्रेणियों के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे
Sep 1, 2025, 08:50 IST
RNE network.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस ) के प्रमुख सरसंघचालक मोहन भागवत आज सोमवार को जोधपुर आएंगे। भागवत यहां अलग अलग बैठकों में भागीदारी करेंगे।
संघ प्रमुख मोहन भागवत दोपहर में हवाई मार्ग से जोधपुर पहुंचेंगे। यहां वे संघ की अलग - अलग श्रेणियों की पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। भागवत पांच से सात सितंबर तक होने वाली अखिल भारतीय समन्वय बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लेंगे