Saras Dairy Milk New Price : राजस्थान में दूध पीना हुआ महंगा, सरस डेयरी ने दूध की कीमतों को बढ़ाया
Saras Dairy Standard Milk New Price: राजस्थान की दूध उत्पादक सरस डेयरी ने दूध के रेटों में बढ़ोतरी की है। गर्मी के मौसम के बीच में दूध की मात्रा कम हो गई है। इसी को देखते हुए सरस डेयर की तरफ से दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से वृद्धि की गई है। सरस डेयर की बढ़ी हुई नई कीमत वीरवार शाम यानी सात मई शाम से लागू हो जाएगी। राजस्थान में दूध के यह रेट आज ही लागू हो जाएंगे, वहीं एनसीआर की बात की जाए तो यह दूध के दाम 8 मई यानी शुक्रवार से लागू कि जाएगे।
सरस डेयरी के दूध की नए रेट
सरस डेयरी की तरफ से दूध के रेटों में वृद्धि की गई है। सरस डेयर की तरफ से वीरवार को जारी नए रेट लिस्ट के अनुसार अब आधा लीटर स्टैंडर्ड दूध की कीमत अब 32 रुपये हो जाएगी। जबकि पहले दूध का यह पैकेट 30 रुपये में बिक रहा था। इसी तरह एक लीटर दूध की बात की जाए तो पहले 60 रुपये लीटर बिक रहा था,
लेकिन अब नए रेट के हिसाब से सरस डेयर का एक लीटर दूध 64 रुपये हो गए हैं। वहीं 6 लीटर के पैक की कीमत अब 384 रुपए तय की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद रोजाना दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं के बजट पर असर पड़ेगा।
डेयरी ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
सरस डेयरी प्रबंधन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अगर कोई विक्रेता तय एमआरपी से ज्यादा कीमत वसूलता है तो इसकी शिकायत तुरंत की जाए। इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर 9001097856 जारी किया गया है, जिस पर सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। दूध की कीमत बढ़ने से आम परिवारों के मासिक खर्च पर असर पड़ना तय है।

