RPS Transfer : 26 एएसपी बदले, बीकानेर में सौरभ तिवाड़ी की जगह चक्रवर्तीसिंह
Updated: Nov 29, 2025, 12:02 IST
RNE Jaipur-Bikaner.
राजस्थान की भजनलाल सरकार लगातार पुलिस प्रशासन में फेरबदल करती जा रही है। अब एक साथ 26 आरपीएस का तबादला कर इन्हें प्रदेश में इधर-उधर किया है। तबादला किये गए एडिशनल एसपी में बीकानेर शहर के सौरभ तिवाड़ी भी शामिल हैं। तिवाड़ी को बीकानेर शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद से लीव रिजर्व करते हुए बीकानेर रेंज में ही एएसपी के पद पर रखा गया है। उनकी जगह चक्रवर्तीसिंह राठौड़ को एएसपी बीकानेर सिटी बनाया गया है। राठौड़ अब तक जोधपुर में एएसपी एसीबी के पद पर कार्यरत रहे हैं। इसके साथ ही एएसपी कैलाशसिंह सांदू को पीएमडीएस कमांडेंट बीकानेर के पद पर लगाया है।
लिस्ट में देखिये किसे, कहां नियुक्ति:




