RudraNewsExpress_Logo

School Holidays : स्कूलों की लगातार तीन दिन रहेगी छुट्टी, विभाग ने जारी के आदेश 

गहरा कोहरा व ज्यादा सर्दी के बीच में स्कूली विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी आई है। जहां पर आगामी तीन दिन तक स्कूलों की छुट्टी रहेगी, क्योंकि दो दिन की छुट्टी की घोषणा शिक्षा विभाग की तरफ से की गई
 

गहरा कोहरा व ज्यादा सर्दी के बीच में स्कूली विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी आई है। जहां पर आगामी तीन दिन तक स्कूलों की छुट्टी रहेगी, क्योंकि दो दिन की छुट्टी की घोषणा शिक्षा विभाग की तरफ से की गई और तीसरे दिन रविवार होने के चलते वैसे ही सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

लगातार तीन दिन तक सरकारी स्कूलों की छुट्टी का कारण राजस्थान सरकार द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन आयोजित करने के चलते की गई है। 19 व 20 दिसंबर को दो दिवसीय शिक्षक सम्मेलन का आयोजन होगा और इसमें प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को इस सम्मेलन में भाग लेने के आदेश दिए है। ऐसे में दो दिन तक स्कूलों में पढ़ाई का काम नहीं होगा। 

महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्टीपरपज गुमानपुरा कोटा में राजस्थान शिक्षक महासंघ की तरफ से राज्य स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन किया जाएगा। इस अधिवेशन के पहले दिन 19 दिसंबर को शिक्षक सम्मेलन की शुरुआत होगी। इसके बाद 20 दिसंबर को शिक्षक सम्मेलन का दूसरा दिन होगा। ऐसे में शुक्रवार व शनिवार को सभी शिक्षक इस सम्मेलन में भाग लेंगे वहीं अगले दिन रविवार होने के चलते सार्वजनिक अवकाश होगा। ऐसे में विद्यार्थी 19 से 21 दिसंबर तक स्कूल नहीं जाएंगे।

पहले 21 और 22 नवम्बर को होना था आयोजन

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन पहले 21 और 22 नवम्बर को आयोजित होने वाला था। लेकिन राज्यभर में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के समय में बदलाव के कारण यह तिथि टकरा गई थी। इसके अलावा, इन तिथियों पर कर्मचारी चयन बोर्ड की प्रतियोगी परीक्षाएं भी प्रस्तावित थी। इस टकराव के कारण अधिकांश शिक्षक परीक्षा संचालन में व्यस्त रहते और सम्मेलन में भागीदारी कम हो सकती थी। इसलिए शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग से अनुरोध किया था कि सम्मेलन की तिथियों को आगे बढ़ाकर नई तिथियों की घोषणा की जाए, ताकि अधिकतम शिक्षक शामिल हो सकें।

12 दिन लगातार रहेगी सरकारी व निजी स्कूलों की छुट्टी 

राजस्थान में लगातार  सर्दी पड़ रही है। ऐसे में राजस्थान शिक्षा विभाग की तरफ से पहले ही 25 दिसंबर से प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की जा चुकी है। यह छुट्टी पांच जनवरी तक रहेगी। ऐसे में 12 दिन लगातार सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा। 

कोटा में यहां होगा शैक्षिक सम्मेलन

राजस्थान शिक्षक महासंघ का राज्य स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्टीपरपज गुमानपुरा कोटा में होगा। राजस्थान शिक्षक महासंघ के कोर कमेटी सदस्य रमीज राजा ने बताया कि '19 दिसंबर सुबह 9 बजे से शिक्षकों की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी।

FROM AROUND THE WEB