ShriDungargarh : खुद को वीरेन्द्र चारण बताते हुए रोहित गोदारा के नाम पर 05 करोड़ की फिरौती मांगी
Rudra News Express Bikaner.
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्षेत्र के दुलचासर गांव के एक व्यापारी से कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। आरोप है कि फिरौती नहीं देने पर हवाला कार्यालय में सिलेंडर फेंककर विस्फोट करने और पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी गई।
पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 5 जुलाई और 7 जुलाई को मोबाइल पर कॉल आए। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा के वीरेंद्र चारण बताया और 5 करोड़ रुपये की मांग की।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि कॉल करने वाले ने कहा कि यदि तय रकम नहीं दी गई तो व्यापारी के हवाला कार्यालय को निशाना बनाया जाएगा और परिवार को भी जान से मार दिया जाएगा।
मामले को लेकर व्यापारी के भाई ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस तथा बीकानेर पुलिस अधीक्षक (एसपी) को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही व्यापारी और उसके परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया है।
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। कॉल की सत्यता, मोबाइल नंबर और धमकी देने वाले की पहचान के संबंध में तकनीकी जांच की जा रही है।

