छह देश नहीं करेंगे असम की यात्रा, कानून व्यवस्था स्थिति के कारण, अमेरिका, ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को ये हिदायत दी है
Mar 27, 2025, 10:50 IST

RNE Network. असम की कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर दुनिया के छह देश चिंतित हो गए हैं। उन्होंने असम के हालात को देखते हुए अपने नागरिकों को असम व पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों की यात्रा पर न जाने की हिदायत सख्ती से दी है।
अमेरिका, ब्रिटेन सहित छह देशों ने अपने नागरिकों के लिए असम और शेष पूर्वोत्तर के लिए यात्रा पर पाबंदी जारी की है। पूर्वोत्तर में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। असम के पर्यटन मंत्री रंजीत कुमार दास ने असम विधानसभा में यह जानकारी दी है। मंत्री दास कांग्रेस विधायक रकीबुदीन के सवाल का जवाब दे रहे थे।


