Movie prime

SMS Hospital Jaipur : 02 हजार से अधिक एमआई कार्डियक सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी करने वाला देश का पहला सरकारी

 

RNE Jaipur.

जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल ने हृदय रोग उपचार में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सीटीवीएस विभाग ने 2 हजार से अधिक एमआई कार्डियक सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी कर देश के पहले सरकारी अस्पताल का गौरव हासिल किया है।

 

Sms

 

SMS के कार्डियो थोरेसिक एंड वेस्क्यूलर सर्जरी (CTVS) विभाग ने अब तक 2 हजार से अधिक एमआई कार्डियक सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी कर ली हैं। इस उपलब्धि के साथ एसएमएस अस्पताल देश का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है, जिसने इस स्तर पर एमआई कार्डियक सर्जरी का आंकड़ा पार किया है।

Sms

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह सफलता अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और बेहतर उपचार व्यवस्था का परिणाम है। सीटीवीएस विभाग लगातार गंभीर हृदय रोगियों को उच्च स्तरीय सर्जिकल सेवाएं उपलब्ध करा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में मरीजों को नया जीवन मिल रहा है।

इस उपलब्धि को राजस्थान के चिकित्सा क्षेत्र के लिए भी एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। सरकारी अस्पताल में इतनी बड़ी संख्या में सफल हृदय सर्जरी होना यह दर्शाता है कि अब जटिल उपचार सुविधाएं आम मरीजों तक भी बेहतर तरीके से पहुंच रही हैं।

FROM AROUND THE WEB