सामाजिक सुरक्षा पेंशन 50 रुपये प्रतिमाह बढ़ी, अब इस पेंशन में 1300 रुपये मिलेंगे, जनवरी से लागू
Feb 19, 2026, 07:57 IST
RNE Network.
राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 1250 रुपये से बढ़ाकर 1300 रुपये कर दिए गए है। इस पेंशन में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
यह बढ़ी हुई राशि एक जनवरी से लागू होगी और इसी माह ( फरवरी से) से मिलना शुरू हो जाएगी। इसे लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आदेश जारी कर दिया गया है। इससे प्रदेश के 91 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा। सरकार इस पर करीब 1150 करोड़ रुपये हर माह खर्च करेगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के अनुसार इससे राज्य सरकार पर हर साल लगभग 550 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आयेगा।

