RudraNewsExpress_Logo

रामदेवरा मेले के लिए स्पेशल ट्रेन 19 से चलेगी, लालगढ़ से चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, 22 तक चलेगी

 

RNE, BIKANER.

 

रामदेवरा मेले में बढ़ते यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने लालगढ़ से रामदेवरा के बीच दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। दोनों सेवाएं 19 से 22 सितम्बर तक चलेगी। इस दौरान यात्रियों को दिन में आने - जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

उत्तर - पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 04751 लालगढ़ - रामदेवरा मेला स्पेशल 19 से 22 सितम्बर तक लालगढ़ से शाम 4 बजे रवाना होकर 7.30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04752 रामदेवरा - लालगढ़ रात 9 बजे रवाना होकर 12 बजे लालगढ़ पहुंचेगी।

दूसरी जोड़ी में ट्रेन संख्या 04753 लालगढ़ - रामदेवरा दोपहर 1 बजे लालगढ़ से रवाना होकर शाम 4.30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04754 रामदेवरा - लालगढ़ शाम 5 बजे रवाना होकर रात 8.15 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। दोनों जोड़ी की ट्रेनें मार्ग में कोलायत और फलौदी स्टेशनों पर ठहरेगी। प्रत्येक सेवा चार ट्रिप करेगी।

FROM AROUND THE WEB