कथावाचक इंद्रेश कल जयपुर में रचाएंगे विवाह, देशभर के साधु संतों की उपस्थिति में होगा यह विवाह
Dec 4, 2025, 09:05 IST
RNE Network.
खुश खबर ! सुप्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय कल यानी 5 दिसम्बर को जयपुर में विवाह रचाएंगे। उनका विवाह दिल्ली रोड़ स्थित एक होटल में होगा। विवाह की वहां तैयारियां जोर शोर से चल रही है।
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय का परिवार बुधवार को देर शाम जयपुर पहुंच गया। शुक्रवार यानी कल देशभर के साधु - संतों की मौजूदगी में हरियाणा की शिप्रा के साथ वैदिक थीम पर इंद्रेश सात फेरे लेंगे। रस्मों की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। इंद्रेश उपाध्याय सोशल मीडिया पर प्रवचनों के लिए काफी लोकप्रिय है।

