Movie prime

Sunita Williams On India : सुनीता विलियम को अन्तरिक्ष से हिमालय में अविश्वसनीय दृश्य दिखे, बोली- India is Amazing

 
RNE Network. अंतरिक्ष से नौ महीने बाद लौटी भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने भारत के लिए जो बातें कही हैं वे करोड़ों देशवासियों को सुकून और गर्वित करने वाली तो है ही साथ ही इस देश को लेकर होने वाले आध्यात्मिक, भौगोलिक दावों को भी बल देने वाली है। खासतौर पर सुनीता विलियम्स ने जब कहा कि उनका अंतरिक्ष यान जब-जब हिमालय के ऊपर से गुजरा वे वहां के दृश्य देखकर हैरान रह गई। वहां उन्हें अविश्वसनीय दृश्य देखने को मिले। कई ऐसे दृश्य हैं जो दिल में बस गये। तीन शब्द उनके मुंह से निकले-इंडिया इज अमेजिंग! https://youtube.com/shorts/wcDV6jVDmIk?feature=share दरअसल सुनीता विलियम ने अंतरिक्ष से लौटने के बाद मीडिया को पहला इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान उनसे अंतरिक्ष से भारत की दिखने वाली तस्वीर के बारे मंे सवाल हुआ तो वे काफी देर तक भारत के बारे मंे ही बोलती रही। यह कुछ ऐसा ही सवाल था जैसा वर्ष 1984 में पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। इंदिरा ने राकेश शर्मा से पूछा था-‘अंतरिक्ष से हमारा भारत कैसा दिखता है।’ इसके जवाब में राकेश शर्मा ने कहा था ‘सारे जहां से अच्छा।’ राकेश शर्मा सोवियत इंटरकॉस्मस कार्यक्रम के तहत अंतरिक्ष में गए थे। Sunita Williams On India : सुनीता विलियम को अन्तरिक्ष से हिमालय में अविश्वसनीय दृश्य दिखे, बोली- India is Amazingइसी तरह सुनीता विलियम्स भी अपने साथी बुच विल्मोर के साथ 5 जून, 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष में गए थे। तब से दोनों यात्री 9 महीने से स्पेस पर फंसे हुए थे। ये 19 मार्च 2025 को स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सवार होकर धरती पर लौटे। Sunita Williams On India : सुनीता विलियम को अन्तरिक्ष से हिमालय में अविश्वसनीय दृश्य दिखे, बोली- India is Amazing भारत के लेकर यह बोली सुनीता : सुनीता ने कहा, अंतरिक्ष से भारत काफी खूबसूरत दिखाई देता है। जब भी हमारा अंतरिक्ष यान हिमालय के ऊपर से गुजरा तो अविश्वसनीय दृश्य देखने को मिले। ये अद्भुत दृश्य दिल में बस गया। सुनीता विलियम्स ने कहा, भारत एक महान और अद्भुत लोकतांत्रिक देश है। भारत के प्रति मेरा लगाव गहरा है, क्योंकि मेरेपिता भारत से हैं। मुझे यकीन है कि मैं अपने पिता के देश वापस जाऊंगी। Sunita Williams On India : सुनीता विलियम को अन्तरिक्ष से हिमालय में अविश्वसनीय दृश्य दिखे, बोली- India is Amazing अन्तरिक्ष से यूं दिखा भारत : अंतरिक्ष से दिखाई देने वाले समृद्ध रंगों के बारे में बात करते हुए सुनीता ने विशेष रूप से गुजरात और मुंबई के अद्भुत दृश्य की चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन शहरों में चमचमाती रोशनी का नेटवर्क बड़ा ही खूबसूरत नजर आता है। बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों तक फैली ये रोशनी भारतीय सभ्यता और आधुनिकता का अद्भुत मिश्रण पेश करती है। सुनीता ने भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ती भूमिका के प्रति भी अपनी प्रसन्नता जताई। निजी अंतरिक्ष उपक्रमों के साथ भारत के सहयोग का जिक्र करते हुए कहा कि वह Axiom मिशन के साथ अंतरिक्ष में जाने वाले एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री के लिए बेहद उत्साहित हैं। Sunita Williams On India : सुनीता विलियम को अन्तरिक्ष से हिमालय में अविश्वसनीय दृश्य दिखे, बोली- India is Amazing