Movie prime

स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान 2026 आज, तीन साहित्यकार होंगे सम्मानित

 

RNE Bikaner.

स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति में स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान 2026 का आयोजन  

आज 19 जुलाई, 2026 रविवार को शाम 4:15 बजे स्थानीय महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम, नागरी भण्डार में होगा ।

समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ गायक कलाकार पूनम मोदी एवं सचिव राजीव मित्तल ने बताया कि कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की स्मृति में  राजस्थानी, हिंदी व उर्दू साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए क्रमशः वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा, कवयित्री कथाकार डॉ.मेघना शर्मा व जयपुर के नौजवान शायर शफ़ीक़ अहमद वारसी को स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान 2026 अर्पित किया जाएगा। सम्मान के क्रम में तीनों शख़्सियतों को शॉल, श्रीफल, सम्मान पत्र एवं माल्यार्पण से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम समन्वयक वरिष्ठ शायर कहानीकार क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि इस अवसर पर पिछले दिनों दिवंगत हुए मशहूर उर्दू शायर मरहूम बशीर बद्र की याद में एक भव्य राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शायर रमज़ान राजजामी करेंगे। मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद शांतिलाल मोदी होंगे। कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में नगर के चुनिंदा लगभग डेढ़ दर्जन रचनाकार अपनी हास्य व्यंग्य ओज, करुणा एवं श्रृंगार रस की कविताओं एवं शायरी से श्रोताओं को लुत्फ़ अंदोज़ करेंगे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि कथाकार संजय पुरोहित व क़ासिम बीकानेरी संयुक्त रूप से करेंगे।

FROM AROUND THE WEB