Movie prime

बस हादसे में 2 और लोगों की मौत हो गयी, जैसलमेर की इस बस दुखान्तिका में मरने वालों की संख्या 24 पहुंची

 

RNE Network.

जैसलमेर में हुए बस हादसे की मार अब भी पड़ रही है। इस भीषण दुखान्तिका में कल फिर दो युवकों की मृत्यु हो गयी। जिससे मरने वालों की संख्या बढ़ गयी है। 
 

जैसलमेर बस दुखान्तिका के मामले में शनिवार को दो और युवकों की मृत्यु हुई। इसमें एक मृतक सिर्फ 35 प्रतिशत और दूसरा 70 प्रतिशत तक झुलसा था। हादसे में अब तक 24 जनों की मृत्यु हो चुकी है। 10 व्यक्ति अभी भी भर्ती है। मृतकों की शिनाख्त जैसलमेर निवासी महिपाल सिंह ( 20 ) और मनोज भाटिया ( 35 ) के रूप में की गई है।

FROM AROUND THE WEB