जयपुर में 31 अगस्त से आठवें वेतन आयोग की बैठक, कर्मचारियों से मांगे जाएंगे सुझाव
Aug 5, 2026, 10:27 IST
RNE Network.
कर्मचारियों व पेंशनरों के वेतन, भत्तों आदि में सुधार और बदलाव के लिए गठित आठवें वेतन आयोग की 31 अगस्त और 1 सितम्बर को जयपुर में बैठक होगी। वेतन आयोग अब अलग अलग राज्यों में जाकर सुझाव ले रहा है ताकि कर्मचारियों के लिए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा सके।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आठवें वेतन आयोग की बैठक 31 अगस्त और 1 सितम्बर को हो रही है। इस बैठक में वेतन आयोग स्टेट होल्डर, कर्मचारी संगठनों व केंद्रीय कर्मचारियों से यहां सुझाव लेगा। जिसके लिए इन लोगों को आठवें वेतन आयोग की अधिकृत ईमेल पर आवेदन करके समय लेना होगा।

इस आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट की कर्मचारी लम्बे समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं। महंगाई के बेतहाशा बढ़ने के कारण कर्मचारियों व पेंशनधारियों को इस वेतन आयोग के लागू होने की प्रतीक्षा है।

